फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत 12 से 25 नवंबर तक होगी सेना भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Tue, 12 Jul 2022 11:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Agnipath Scheme Indian Army Recruitment: हरियाणा के युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्निपथ योजना के तहत भीम स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer Recruitment - फोटो : Defense Ministry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Recruitment Rally: अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैलियों की तारीख घोषित की चुकी है। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 12 से 25 नवंबर तक अग्निपथ योजना के तहत भीम स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन

इसमें भाग लेने वाले जिलों के लिए भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक से 30 अगस्त तक खुली रहेगी। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से रैली के को-ऑर्डिनेटर कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। 

30 अगस्त के बाद बंद कर दी जाएगी आवेदन की प्रक्रिया

सेना भर्ती रैली के संयोजक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त के बाद बंद कर दी जाएगी। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रिवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म एक अक्तूबर, 1999 से एक अप्रैल, 2005 के बीच हुआ हो और 10वीं या 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की है वे अग्निपथ योजना के तहत सेना में खुली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

आठवीं और 10वीं पास भी करें आवेदन

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल साकले ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड मैन 10वीं पास अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। 

आवेदन में इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। 
 
विज्ञापन

भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें

उन्होंने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। अभ्यर्थी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें