फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme: युवाओं में अग्निपथ को लेकर उत्साह, वायुसेना को अब तक 1.80 लाख से अधिक आवेदन मिले

Wed, 29 Jun 2022 04:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Agnipath Scheme: भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया अगले महीने 5 जुलाई, 2022 तक जारी रहेगी। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2022 से होगा।
विज्ञापन
Agnipath Scheme - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना (IAF) में अग्निपथ योजना के तहत जारी अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। युवा भी इस भर्ती के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं और जम कर अपना आवेदन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन का लिंक एक्टिवेट होने के केवल 6 दिनों के भीतर ही करीब 1.83 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन जमा किया है। जो भी युवा अग्निवीर बनने का सपना देखते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रकिया अगले महीने 5 जुलाई, 2022 तक जारी रहेगी। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2022 से होगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए रविवार तक 56,960 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, बुधवार 29 जून, 2022 तक आवेदन की संख्या बढ़कर 1,83,634 हो गई है।

विपक्ष कर रहा विरोध
बता दें कि विपक्षी पार्टियां अब भी अग्निपथ योजना का विरोध कर रही हैं। देशभर में कई स्थानों पर योजना के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। विरोध का कारण केवल चार साल की सीमित सर्विस को बताया जा रहा है। 

कौन कर सकता है आवेदन?
वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17.5 साल से लेकर 23 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इनकी भर्ती चार साल के लिए होगी। इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर 25 फीसदी कर्मियों को वापस से रेगुलर कैडर के लिए नामांकित किया जाएगा। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पहले साल 30,000, दूसरे वर्ष 33,000, तीसरे वर्ष 36,500 और चौथे वर्ष 40,000 रुपये प्रतिमाह होगी। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य सुविधाएं, छुट्टियां और भत्ते दिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जरूरी जानकारी को प्राप्त करने के लिए दिए गए नोटिफिकेशन को क्लिक करें- Agneepath AirForce Notification

उम्मीदवारों का चयन इन चरणों में संपन्न होगा -:
  • ऑनलाइन टेस्ट।
  • शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
  • मेडिकल टेस्ट।
  • अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022
  • इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  careerindianairforce.cdac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Agniveer Vayu के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर होंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीकरण करें।
  • अब आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें