फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एक दिसबंर से करें आवेदन, यह है प्रक्रिया

Sun, 27 Nov 2022 12:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एक दिसबंर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसकी आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2022 है । 
विज्ञापन
एयर फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना (IAF) उन छात्रों का पंजीकरण शुरू करने जा रही है, जो फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के अनुदान के लिए जनवरी 2024 में होने शुरू होने वाले एनसीसी विशेष प्रवेश योजना (उड़ान शाखा के लिए)  पाठ्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं। उम्मीदवारों का चयन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के आधार पर किया जाएगा। एएफसीएटी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया एक से 30 दिसंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट - https://careerindianairforce.cdac.in या https://afcat.cdac.in पर आयोजित की जाएगी। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर शाम पांच बजे तक है। 

विज्ञापन

हैदराबाद वायु सेना अकादमी में होगा प्रशिक्षण

चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण वायु सेना अकादमी डंडीगल (हैदराबाद) में जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में सभी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा। वायु सेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखाओं के लिए प्रशिक्षण की अवधि 74 सप्ताह और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए 52 सप्ताह है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

AFCAT 2023: आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी / गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

AFCAT 2023: शारीरिक योग्यता

एसएसबी द्वारा बुलाए जाने पर उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होने की सलाह दी जाती है ताकि वे एएफएसबी में परीक्षणों से गुजर सकें। आपको 10 मिनट में 01 मील (1.6 किमी) दौड़ने होगा। साथ ही 10 पुश अप और 03 चिन अप करना होगा।

AFCAT 2023: चयन प्रक्रिया

एएफसीएटी लिखित परीक्षा सहित तीन राउंड होंगे।  इसके बाद ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट / इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन

AFCAT 2023: आवेदन शुल्क

एएफसीएटी के लिए  250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
एनसीसी के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें