AAI Recruitment 2024: आवेदन के लिए योग्यताएं
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भारत की विभिन्न शाखाओं में जूनियर कार्यकारी पदों पर भ्रती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ आवेदक GATE-2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए हों।
एएआई भर्ती 2024 आयु सीमा
एएआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में एससी/एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए तीन साल की छूट दी गई है।
एएआई भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 300 रुपये है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं जिन्होंने एएआई/महिला उम्मीदवारों में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा कर लिया है, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।