फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC Constable Bharti: कॉन्स्टेबल के करीब 5000 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन, फटाफटा यहां से भरें फॉर्म

Wed, 21 Feb 2024 01:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC Constable Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग आज झारखंड कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए समय से पहले आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन
JSSC Recruitment 2024 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC Constable Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग आज, 21 फरवरी को झारखंड कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा -2023 (JCCE-2023) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग नियमित और बैकलॉग कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन किसी कारण से अभी तक नहीं कर पाए हैं, वे आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

इतने बजे तक जमा करें फॉर्म

भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 4929 कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरना है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरकर जमा करने के लिए आज रात 11.59 बजे तक का समय है। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी (आधी रात तक) है।

पद और रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 4929 कांस्टेबल रिक्तियों को भरना है। रिक्ति विवरण (नियमित + बैकलॉग) निम्न प्रकार है-
  • रांची - 76 रिक्तियां
  • खूंटी - 113 रिक्तियां
  • सिमडेगा - 103 रिक्तियां
  • गुमला- 63 रिक्तियां
  • हज़ारीबाग़ - 358 रिक्तियां
  • कोडरमा - 59 रिक्तियां
  • चतरा- 177 रिक्तियां
  • गिरिडीह - 452 रिक्तियां
  • रामगढ़ - 200 रिक्तियां
  • बोकारो - 136 रिक्तियां
  • धनबाद - 337 रिक्तियां
  • पलामू - 192 रिक्तियां
  • लातेहार - 162 रिक्तियां
  • दुमका - 164 रिक्तियां
  • जामताड़ा - 52 रिक्तियां
  • देवघर - 343 रिक्तियां
  • गोड्डा - 46 रिक्तियां
  • साहेबगंज- 131 रिक्तियां
  • पश्चिमी सिंहभूम - 332 रिक्तियां
  • सरायकेला खरसावां - 305 रिक्तियां
  • लोहरदगा - 123 रिक्तियां
  • गढ़वा - 4 रिक्तियां
  • पाकुड़ - 49 रिक्तियां
  • पूर्वी सिंहभूम - 288 रिक्तियां
  • जेएपीटीसी - 10 रिक्तियां
  • रेल डीएनबी - 287 रिक्तियां
  • जेडब्ल्यूएफएस - 34 रिक्तियां
  • सीटीसी - 72 रिक्तियां
  • रेल जेएसआर - 255 रिक्तियां
  • जेपीए - 6 रिक्तियां
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद-वार पात्रता, शारीरिक आवश्यकताएं, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम, आरक्षण/छूट, वेतनमान और अन्य विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जेएसएससी जेसीसीई 2023 के लिए पंजीकरण करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'आवेदन प्रपत्र (आवेदन करें)' पर क्लिक करें।
  • अब जेसीसीई 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें