कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी की सौगात लाया है। आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2015 के लिए खाली लगभग पांच हजार पदों पर भर्ती की घोषणा 13 जून को की जाएगी।
इसमें एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से घोषित होने वाले पदों की संख्या एक हजार से अधिक है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
एसएससी की ओर से 2015 में बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती की सौगात मिली है। केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए डाटा इंट्री आपरेटर (डीईओ) एवं लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के लिए सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है।