फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2022: 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन, जानें इनमें जिन 1.03 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी उनकी क्या होगी सैलरी

Thu, 14 Jul 2022 05:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन 17 अगस्त से किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ समय से कोरोना महामारी के चलते रेलवे इस परीक्षा की तारीख को बार-बार आगे पीछे कर रहाथा। लेकिन अब रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की डेट की घोषणा कर दी गई है। रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक 17 अगस्त से ग्रुप D भर्ती की पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और उनका एडमिट कार्ड परीक्षासे चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिएपूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी :

कोरोना महामारी के बाद से देश में मंहगाई थोड़ी बढ़ गई है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल अक्सर आता है कि अगर वे ग्रुप डी की परीक्षा में पास हुए तो उन्हें वेतन कितना दिया जाएगा। रेलवेग्रुप डी एक बहुत ही अच्छी सिक्योर जॉब है, इसके साथ ही इसमें सैलरी भी काफी अच्छी मिलती है। सैलरी के अतिरिक्त इसमें कुछ सुविधाऐं भी प्राप्त होते हैं। जैसे की मुफ्त ट्रेन यात्रा, यात्रा भत्ता, परिवारऔर आश्रितों के लिए चिकित्सा कवरेज। ग्रुप डी भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 18,000 रुपये/माह है। कर्मचारियों को वेतन के अलावा महंगाई भत्ते, हाउस रेंट अलाउंस और ऐसे अन्य लाभ प्राप्त होते हैं। यानी कि लगभग 22,500 से 25,380 रुपये प्रतिमाह आपको वेतन मिलता है।

मिलता है कई तरह के भत्तों का भी लाभ :

ग्रुप डी कर्मचारियों को मूल वेतन के अलावा आकर्षक भत्ते और लाभ भी दिया जाता है। वेतन से जुड़े सभी आंकडों को आप नीचे देख सकते है। 

विज्ञापन

RRB Group D Salary Details
Highlights
RRB Group D Salary
Pay-Level of posts
Level-1
Pay Matrix
7th CPC
Pay Scale
Rs. 5,200-20,200
Basic Pay
Rs. 18,000
Grade Pay
Rs. 1,800
HRA
8% to 24%
DA
Rs. 3,060
Travel Allowances
आप के स्थान पर निर्भर करता है
Gross Salary
Rs. 22,500-Rs.25,380
भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप- डी कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।
डीए (महंगाई भत्ता): 28%
एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)।
दैनिक भत्ता।
परिवहन के लिए भत्ता।
नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए।
8 किमी से अधिक चलने का माइलेज भत्ता।
छुट्टियों के लिए मुआवजा।
केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता।
ओवरटाइम के लिए भत्ता।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कईप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद सेअपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें