नई दिल्ली। आज के आधुनिक युग में सभी क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। तकनीक के इस्तेमाल ने लोगों के रोजमर्रा के काम को न सिर्फ आसान बनाया है बल्कि उन्हें शारीरिक और आर्थिक दोनों रूप से फायदा पहुंचाया है। खासकर कोरोना काल और उसके बाद से लोगों ने डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी के साथ रुख किया है। लोगों में उत्पादों और सेवाओं का घर बैठे लाभ लेने की प्रवृति बढ़ी है। जिसे देखते हुए कंपनियों में भी ऑनलाइन मार्केटिंग करके अधिक-से-अधिक ग्राहकों तक पहुंचने की होड़ मची हुई है। जबकि इंडस्ट्री में पारंपरिक मार्केटिंग करने वाले प्रोफेशनल्स की अपेक्षा डिजिटल मार्केटिंग करने वालों की संख्या बेहद ही कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में डिजिटल एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री का कारोबार 15000 करोड़ का था जो वर्ष 2021 में 21000 करोड़ तक पहुंच गया। 2023 के वित्तीय वर्ष तक इस बाजार के 35000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। लिंक्डइन के अनुसार, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट की नौकरी टॉप-10 जॉब में शामिल है। जल्द ही इस क्षेत्र में लगभग 8 लाख 60 हजार प्रोफेशनल्स को नौकरी मिलेगी। डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफ़िक डिज़ाइन जॉब्स इसी उभरती इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं। डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफ़िक डिज़ाइन कोर्सेज को कर कोई भी व्यक्ति इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकता है और इसमें आपकी मदद करेगा Safalta, जिसका उद्देश्य है अपने विद्यार्थिओं को हर हाल में उनकी पहली नौकरी दिलाना। सफलता का मूलमंत्र ही है "साथ रहेंगे सक्सेस तक"।
सफलता के इन स्पेशल कोर्सेस से जुड़कर एक बेहतरीन भविष्य का निर्माण करने के लिए किसी भी तरह की न्यूनतम डिग्री या डिप्लोमा करने की जरूरत नहीं है। इन कोर्सेस को कोई भी युवा, हाउसवाइफ, रिटायर्ड कर्मचारी, बिजनेसमैन और पार्ट-टाइम नौकरी की तलाश कर रहे लोग कर सकते हैं और देश ही नहीं बल्कि मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं। ये कोर्स कम फीस व थोड़े समय में ही आपको एक प्रतिष्ठित कंपनी में आकर्षक वेतन के साथ जॉब दिलाने में सक्षम हैं।
जम्मू की चाहत शर्मा ने भी डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। कोर्स पूरा करने के बाद वह सोशल परिंदे नाम की कंपनी में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं।
डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफिक्स डिजाइनिंग के कोर्स के लिए अब मोटी फीस नहीं देनी होगी क्योंकि देश के जाने-माने लर्निंग प्लेटफार्म Safalta ने इन कोर्सेज को आम जन तक सुगमता से पहुँचाने के लिए ये शानदार पहल की है, ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही इन कोर्सेज को कंप्लीट करने वाले सभी छात्रों को इंटर्नशिप मुहैया कराई जाती है और इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कंपनियों में साक्षात्कार का मौका उपलब्ध कराया जाता है।
इन कोर्सेज की शुरुआत 2 जून 2022 से होने जा रही है। आज यानी 1 जून को एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को ये कोर्सेज महज 999 रुपए में उपलब्ध होंगे। इसके बाद इन कोर्सेज की फीस में भारी बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
अगर आप डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में अधिक जानकारी व एडमिशन लेना चाहते हैं तो अभी दिए गए लिंक पर विजिट करें Digital Marketing Online Course- Join Now इसके अलावा अभ्यर्थी ग्राफ़िक डिज़ाइन के कोर्स में एडमिशन के लिए दिए गए लिंक पर विज़िट करें Graphic Design Online Course- Join Now