फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Vice Principal ITI: वाइस प्रिंसिपल आईटीआई परीक्षा की उत्तर कुंजी पर 24 सितंबर तक करें आपत्ति, विंडो खुली

Thu, 19 Sep 2024 07:59 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Vice Principal ITI Answer Key:
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने वाइस प्रिंसिपल आईटीआई परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कुंजी जारी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Vice Principal ITI Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) ने श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में वाइस प्रिंसिपल परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अनंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं । परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी 19 से 24 सितंबर तक प्रोविजनल उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रामाणिक साक्ष्य/स्रोतों के साथ प्रोविजनल उत्तर कुंजी के विरुद्ध यदि कोई आपत्ति हो तो प्रस्तुत कर सकते हैं। सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान और योग्यता के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा यह परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित कराई गई थी। उत्तर कुंजी देखने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर सही नहीं है, वो उस प्रश्न के उत्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज करा सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार 24 सितंबर तक ही आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

बिना प्रमाण के अमान्य घोषित हो जाएगी आपत्ति
उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने वाले उम्मीदवारों को हर आपत्ति का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। यदि उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराते में प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उस आपत्ति को अमान्य कर दिया जाएगा। आपत्ति को विषय विशेषज्ञ द्वारा चेक करवाया जाएगा। विषय विशेषज्ञ की राय के अनुसार ही अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

  1.  पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें