फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Staff Nurse Recruitment : बिहार में स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर भर्ती शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Sun, 03 Jan 2021 12:57 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर भर्ती - फोटो : BSHS
विज्ञापन

Bihar State Health Society Staff Nurse Recruitment 2020-21: राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से अस्पतालों में स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर भर्ती शुरू कर दी गई है। राज्य में स्टाफ नर्स के 4,102 पदों पर भर्ती की जा रही है। बिहार हेल्थ सोसाइटी ने पात्र उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

स्टाफ नर्स के योग्य और नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती संबंधित आधिकारिक अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स पद पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता में भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग स्कूल/ संस्थान से GNM (जनरल नर्स एंड मिडवाइफरी) कोर्स और उम्मीदवार का नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। या फिर, किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की हो और उम्मीदवार का नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। अथवा आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स पास और नर्सिंग काउंसिल के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। 

ये होगी आयु सीमा
  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस- 37 वर्ष
  • बीसी/एमबीसी (महिला/पुरुष)- 40 वर्ष
  • एससी/एसटी (महिला/पुरुष)- 42 वर्ष
  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस (महिला)- 40 वर्ष
नोट : हालांकि, नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें : अधिसूचना 
सीधे आवेदन के लिए यहां क्लिक करें : आवेदन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें