फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Recruitment 2021: आईआईटी, तिरुपति में विभिन्न श्रेणी के 24 पदों पर रिक्तियां, जानें डिटेल्स

Thu, 31 Dec 2020 03:34 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी, तिरुपति - फोटो : iitp
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति, (IIT, तिरुपति) ने एक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से विभिन्न श्रेणी के 24  पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईआईटी, तिरुपति में रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 24 जनवरी, 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, टेक्नीकल ऑफिसर और अन्य पदों के लिए रिक्तियां हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। आवेदन 29 जनवरी, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन


ये पद हैं खाली :

  1. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल  -1 
  2. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल -1 
  3. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल -1 
  4. टेक्नीकल ऑफिसर सिस्टम -3  
  5. मेडिकल ऑफिसर -1 
  6. डिप्टी लाइब्रेरियन -1 
  7. हॉर्टिकल्चर ऑफिसर -1 
  8. जूनियर टेक्नीकल सुपरिंटेंडेंट -3 
  9. जूनियर टेक्नीशियन -4 
  10. डिप्टी रजिस्ट्रार -1 
  11. असिस्टेंट रजिस्ट्रार -2 
  12. जूनियर हिंदी असिस्टेंट gr1  -1 
  13. जूनियर असिस्टेंट -4 
विज्ञापन

उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार वित्त वर्ष 2021 के लिए आईआईटी, तिरुपति द्वारा जारी किए गए विभिन्न पदों के लिए पात्रता शर्तों को अधिसूचना में पढ़ सकते हैं। अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री, डिग्री, बीई, बीटेक, एमएससी पास होना जरूरी है। विस्तृत योग्यता के लिए अधिसूचना पीडीएफ देखें। आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या आधिकारिक वेबसाइट https://iittp.ac.in/ पर जाएं।  अधिसूचना पीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें