Army Public School Recruitment 2024: मध्य प्रदेश आर्मी पब्लिक स्कूल में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर द्वारा भर्ती के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
Army Public School Recruitment 2024: आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर द्वारा मप्र आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2024 के संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मप्र आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर द्वारा पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी, और विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर के जारी APS Recruitment 2024 नोटिफिकेशन में इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।
विज्ञापन
पद
विषय
पदों की संख्या
पीजीटी
भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस
2
टीजीटी
कंप्यूटर साइंस
1
टीजीटी
संगीत
1
टीजीटी
मार्केटिंग और सेल्स
1
पीआरटी
1
पीआरटी पीटीआई
1
पीआरटी एक्टिविटी
1
एडीएम सुपरवाइजर
1
कुल पद
10
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए फ्रेशर आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और अनुभवी आवेदक की अधिकतम आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदकों को 250 रूपये आवेदन फीस का भुगतान Principal, Army Public School, Gwalior के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवा कर करना है। डिमांड ड्राफ्ट को आवेदन फॉर्म के साथ स्कूल के पते पर भेजना है। आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
शैक्षणिक योग्यता
पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
पीजीटी
50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से परास्नातक और बीएड एमएड उत्तीर्ण
टीजीटी
50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से परास्नातक या 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या बीएड एमएड उत्तीर्ण
पीआरटी
डीएलएड या बीएड उत्तीर्ण
पीआरटी पीटीआई
बीपीएड
पीपीआरटी एक्टिविटी शिक्षक
अनुभव के आधार पर चयन
एडीएम सुपरवाइजर
रिटायर्ड जेसीओ या समकक्ष
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन जारी करने की तिथि- 15 अगस्त 2024
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि- 15 अगस्त 2024
ऑफलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तिथि- 26 अगस्त 2024
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आपको APS Gwalior की आधिकारिक वेबसाइट https://armyschoolgwalior.edu.in/ नोटिफिकेशन डाउनलोड करके अपनी योग्यता चेक करना है।
यदि आप योग्य है तो निचे महत्वपूर्ण लिंक में दिए गए गूगल फॉर्म को भरकर निचे दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करे।
आवेदन फीस के डिमांड ड्राफ्ट के साथ अपने आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण दस्तावेज को स्कूल के निचे दिए गए पते पर भेजें।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता:Army Public School Gwalior Morar Cantt, Gwalior Pin – 474006