फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम : नवजात बेटे को पानी से भरे बर्तन में डुबोकर मार डाला, अब फरार आरोपी पिता को तलाश रही पुलिस

Tue, 19 Apr 2022 06:40 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, चाईबासा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में तीन सप्ताह के बच्चे की दर्दनाक मौत का एक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कथित तौर मासूम के पिता ने ही पानी के बर्तन में डुबोकर अपने बच्चे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी से मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में अपने परिवार के साथ नवागांव नामक गांव में स्थित अपने घर में सुबह करीब नौ बजे नाश्ता कर रहा था। इस दौरन उसका अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया।

अधिकारी ने कहा कि गुस्से में उस व्यक्ति ने बच्चे को उठा लिया और उसे कड़ाही में तब तक डुबोया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया, जिसे शाम करीब साढ़े पांच बजे सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें