फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोडरमा में ग्रामीणों ने विवाहिता को प्रेमी के साथ पकड़ा, पहले पिटाई की फिर शादी कराई 

Tue, 05 Oct 2021 10:40 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा

सार

महिला सिंपी की शादी दो साल पहले ही हुई थी और उसका पति राजेश यादव हैदराबाद में मजदूरी करता है। वह एक महीने पहले ही हैदराबाद गया था।
विज्ञापन
कोडरमा में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद शादी करवा दी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोडरमा में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद शादी करवा दी। घटना कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के सोनडीह गांव की है। 

महिला सिंपी कुमारी पहले से ही शादीशुदा थी जबकि प्रेमी अजय यादव कुंवारा था। सिंपी की शादी दो साल पहले ही हुई थी और उसका पति राजेश यादव हैदराबाद में मजदूरी करता है। वह एक महीने पहले ही हैदराबाद गया था। इस मौके का फायदा उठाकर महिला का प्रेमी अजय उसके ससुराल गैरागी गया था।  

विज्ञापन

ननद ने परिजनों को दी जानकारी
प्रेमी युगल के बारे में महिला के ननद को भनक लग गई थी, उसी ने अपने घरवालों और गांववालों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो उन्होने उनकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। 

परिवार वालों ने करवाई शादी
पुलिस से पूछताछ के दौरान महिला अपने पति के छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। कुछ देर बाद थाने में दोनों के घरवाले आ गए, जहां उनके बीच शादी को लेकर सहमति बन गई। पुलिस ने इसके बाद एक बॉन्ड भरवाकर दोनों को परिवार वालों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने एक मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें