फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव से पहले कार से दस लाख बरामद, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

Tue, 14 Feb 2023 12:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची

सार

पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए नकदी, हथियार, गोला-बारूद और शराब की आमद को रोकने के लिए निर्वाचन क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों पर 12 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव से पहले कार से 10 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। कार सवार नकदी के बारे में पुलिस को कोई लेखा-जोखा नहीं दिखा सके। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


रामगढ़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) किशोर कुमार रजक ने बताया कि रविवार रात रांची से रामगढ़ जा रही एक कार से टायर मोड़ के पास यह रकम जब्त की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए नकदी, हथियार, गोला-बारूद और शराब की आमद को रोकने के लिए निर्वाचन क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों पर 12 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

अभी तक 17 लाख की नकदी बरामद 
उपचुनाव 27 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। निर्वाचन क्षेत्र में अब तक कुल 17 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की जा चुकी है।

रांची पटना मार्ग पर जब्त की गई थी छह लाख की नकदी
5 फरवरी को रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुटुपालू घाटी के पास पुलिस ने एक कार से छह लाख रुपये की नकदी जब्त की थी। यह कार रांची के लापुंग से रामगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें