फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दो महिलाओं को पीट पीटकर मार डाला, जादू टोने के शक में हत्या की आशंका

Mon, 05 Sep 2022 10:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एक अन्य महिला भी लापता है। उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों महिलाओं को लाठी से मारा गया। इसके बाद उनके शव रांची मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी इलाके में फेंक दिए गए। 

विज्ञापन
जादू टोना करने के शक में झारखंड में दो महिलाओं की हत्या - फोटो : mob lynching
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची जिले में दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया। माना जा रहा है कि इन महिलाओं की हत्या जादू टोने के शक में की गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य महिला भी लापता है। उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों महिलाओं को लाठी से मारा गया। इसके बाद उनके शव रांची मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी इलाके में फेंक दिए गए। 

रविवार दोपहर को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी नौशाद के अनुसार प्रथम दृष्टया यह जादू टोना के संदेह में हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृत महिलाओं की पहचान रैलू देवी (45) और ढोली देवी (60) के रूप में हुई है। संभवत: शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में इनकी हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाहाटू थाना प्रभारी मुकेश हेमब्रोम ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर एक अन्य लापता महिला की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें