फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में छत पर तिरंगा फहराने के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट लगने से मौत

Mon, 15 Aug 2022 07:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।

सार

रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि रविवार शाम कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे गांव में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों, दो बहनों और एक भाई, की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अपने मकान की छत पर तिरंगा फहराने के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर कांके थाना क्षेत्र के अरसांडे गांव में शाम को हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीनों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि रविवार शाम कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे गांव में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों, दो बहनों और एक भाई, की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छत पर तिरंगा लगाने के दौरान विनीत झा छत के उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, उसे बचाने के प्रयास में उसकी दो बहनें पूजा और आरती भी करंट की चपेट में आ गईं। तीनों भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई।

नौशाद आलम ने बताया कि "उन्होंने कथित तौर पर झंडा फहराने के लिए लोहे की छड़ का इस्तेमाल किया था। चूंकि जिले में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी इसलिए धातु की छड़ किसी तरह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवा कर तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर किया, ‘‘रांची के कांके में घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक-संतप्त परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें