फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गठबंधन सरकार में बढ़ने लगी रार, कांग्रेस विधायकों में मंत्रिपद को लेकर मारामारी

Thu, 07 Apr 2022 10:53 PM IST
Amit Mandal एएनआई, रांची

सार

झारखंड में कांग्रेस विधायकों में मंत्रिपद को लेकर मारामारी मची हुई है। ये चाहते हैं कि प्रदर्शन के आधार पर सभी को अवसर दिया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन की सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां भी कांग्रेस में मंत्रिपद को लेकर मारामारी मची हुई है। इसे लेकर अब विधायकों ने खुलकर बोलना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


झारखंड कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने इसे लेकर आवाज उठाई है। उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या वह राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल चाहते हैं? उन्होंने कहा, हमारे 4 मंत्री हैं, 16 विधायक हैं। प्रदर्शन के आधार पर सभी को अवसर दिया जाना चाहिए। हमारे विधायक परेशान हैं। इसे राजस्थान की तरह किया जाना चाहिए जहां हर विधायक को 2.5 साल का अवसर दिया जाता है।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लगभग 9 विधायकों ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। हम रामनवमी के बाद विस्तृत रिपोर्ट के साथ दिल्ली जाएंगे और केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी को बताएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें