फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबरेज अंसारी की पत्नी बोलीं, आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो आत्महत्या कर लूंगी

Mon, 16 Sep 2019 09:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
तबरेज अंसारी की पत्नी साइस्ता परवीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड में भीड़ हिंसा के शिकार हुए तबरेज अंसारी की पत्नी साइस्ता परवीन ने आत्हत्या करने की बात कही है। साइस्ता परवीन ने कहा कि यदि हत्यारों पर धारा 302 (हत्या) का आरोप नहीं लगाया गया और फांसी नहीं दी गई, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। 

विज्ञापन


साइस्ता परवीन ने आगे कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मेरे पति की मृत्यु कैसे हुई लेकिन प्रशासन में कोई भी हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं है। 

 



बता दें कि इससे पहले तबरेज अंसारी की पत्नी ने का कहा था कि मेरे पति को मौत के घाट उतार दिया गया। परवीन ने कहा कि पहले इस मामले में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन के प्रभाव में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में बदल दिया गया था। 
विज्ञापन


अंसारी की पत्नी ने आगे कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है, मैं चाहती हूं कि सीबीआई से मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि हमें न्याय मिल सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें