Jharkhand Transport Minister CP Singh
- फोटो : ANI
झारखंड सरकार ने नए मोटर वाहन कानून के तहत राज्य के लोगों का तीन महीने तक बड़े चालान नहीं काटने का फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि दिसंबर तक जुर्माने के पुराने प्रावधान ही लागू रहेंगे।
एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह लोगों के बीच नए कानून को लेकर जागरूकता फैलाएं।
मुख्यमंत्री रघुबर दास ने एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूरे राज्य में सुविधा केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग तीन माह के भीतर जरूरी कागजात बनवा सकें। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें और बेतरतीब ढंग से वाहन न चलाएं।