फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: शिक्षिका ने कपड़े उतारने को किया मजबूर, छात्रा ने खुद को लगाई आग

Sat, 15 Oct 2022 04:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जमशेदपुर

सार

Jharkhand news: अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि शिक्षिका ने उसे अपमानित किया और कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। वह ड्रेस में चिट ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने एक गर्ल्स स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया तो लड़की ने खुद को आग लगा ली। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग से छात्रा गंभीर रूप से झुल गई उसे उसके परिवार के सदस्य पास के अस्पताल ले गए और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि शिक्षिका ने उसे अपमानित किया और कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए कहा।  पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने परीक्षा के दौरान छात्रा की वर्दी में नकल सामग्री छिपाने का संदेह व्यक्त किया था।
विज्ञापन


उसकी मां ने भी कहा कि किशोरी इस अपमान को सहन नहीं कर सकी और उसने स्कूल से लौटने के तुरंत बाद खुद को आग लगा ली। तमाम कोशिशों के बाद भी स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं हो सका।

इस बीच, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए। उनमें से कई ने कहा कि वे स्कूल का दौरा करेंगे और गलती करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें