फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ट्रैफिक रूल तोड़ा तो 'यमराज' करेगा चालान

Thu, 14 May 2015 05:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर रांची की सड़कों पर ट्रेफिक नियम तोड़ने पर चालान काटते हुए आपको 'यमराज' मिल जाए तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल झारखंड पुलिस ने रांची में ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 'यातायात जनचेतना' अभियान की शुरूआत की है।
विज्ञापन


इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर पुलिस के एक सिपाही को बनाया गया है। इस पुलिस वाले को स्पेशल यमराज की वेशभूषा का ड्रेस दिया गया है। यह पुलिस वाला यमराज की वेशभूषा में रांची की सड़कों पर लोगों का चालान काटते हुए देख जा सकता है।
विज्ञापन

'यमराज' नहीं छोड़ेगा

रांची पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात जनचेतना अभियान के तहत पुलिस लोगों को ट्रेफिक नियमों की भी जानकारी दे रही है। साथ ही यह भी बता रही है, कि जिसने ट्रेफिक नियमों को उल्लघंन किया तो 'यमराज' उसको नहीं छोड़ेगा। यह ट्रेफिक 'यमराज' रांची की सड़कों पर बिना हेलमेट, लाइसेंस, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राईडिंग में चालान कर रहा है।

बहरहाल इन दिनों पुलिस के इस अभियान की काफी चर्चा है, और लोग पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। पहले भी झारखंड पुलिस ट्रेफिक को लेकर कई नए प्रयोग कर चुकी है। इससे पहले यहां पुलिस ने गांधीगिरी के नाम से ट्रेफिक अभियान चलाया था, जिसमें ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस लोगों को गुलाब का फूल भेंट करती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें