झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी को बीमा कंपनी का एजेंट बताया है।
उन्होंने कहा कि जो योजनाएं केंद्र सरकार चला रही हैं वो पहले से ही चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की बीमा योजनाओं का प्रचार-प्रसार इस तरह कर रहे हैं कि जैसे कोई बीमा कंपनी का एजेंट अपनी बीमा योजनाओं का घर-घर जा कर प्रचार-प्रसार करता है। जो काम बीमा कंपनियां करती हैं वहीं मोदी कर रहे हैं।