झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार दोपहर एक एसयूवी के कुएं में गिर गई। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि यह दुर्घटना हजारीबाग जिले के पद्मा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रोमी गांव के पास हुई जब एसयूवी नियंत्रण खोकर सड़क किनारे कुएं में गिर गई।