फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशांक शेखर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

Thu, 25 Jul 2013 11:46 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक शशांक शेखर भोक्ता आज झारखंड विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।
विज्ञापन


विधानसभा में श्री भोक्ता के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया जबकि इसका समर्थन पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने किया।

श्री भोक्ता के अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

बाद में अस्थायी अध्यक्ष साइमन मरांडी ने सदन में श्री भोक्ता को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा ने श्री भोक्ता को अध्यक्ष की कुर्सी पर जाकर बैठाया।
विज्ञापन


बाद में श्री सोरेन, श्री मुंडा, प्रदीप यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द, प्रसाद सिंह, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य ने श्री भोक्ता के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें