फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः सिर काटकर रख दिए सड़क पर

Wed, 24 Jul 2013 01:25 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के गुमला क्षेत्र में पैसे के लेन-देन के मामले में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें दो लोगों की सिर काट कर सड़क के बीच में रख दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस घटना में नक्सलियों का हाथ हो सकता है।

बसिया थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। 20-25 अपराधियों ने हीरा लाल सिंह व तुलसी दास गोसाई की गांव से आधा किलोमीटर दूर उच्चडीह बाजार के पास गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


दोनों के सिर को खुजरी टोली के पास रोड पर गमछा बिछा कर रख दिए। वहीं कोनसकेली निवासी फिरदीनंद सोरेन की घर से कुछ दूर ले जाकर गोली मार कर हत्या कर दी।

गांव में फैली दहशत
घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीण हीरालाल सिंह व तुलसी दास गोसाई के शव को उठाने नहीं दे रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घटना की सूचना पर डीएसपी दीपक कुमार व बसिया थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा भी पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस छानबीन कर रही है। दबी जुबान से लोग कह रहे हैं कि मुखबिरी के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। अब तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
दीपक कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें