फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जादू-टोने के शक में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला, पति-पुत्र समेत 13 नामजद और आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2022 06:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें शक था कि ये तीनों महिलाएं जादू-टोना करती हैं। आरोप है कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के ही नजदीकी पहाड़ी इलाके में फेंक दिए।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जादू-टोना के शक में अपराथ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खबर है कि रांची जिले के एक गांव में कथित तौर पर जादू-टोना करने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पति-पुत्र सहित 13 लोगों को नामजद किया है, वहीं 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने मंगलवार को बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के तहत आने वाले रनडीह गांव में हुई हत्याओं के मामले में महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। 

पुलिस के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें शक था कि ये तीनों महिलाएं जादू-टोना करती हैं। आरोप है कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के ही नजदीकी पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए, वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्होंने एक मृतक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, क्योंकि एक महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल था। 

जादू-टोना के शक में लोगों की हत्या राज्य का एक प्रमुख मुद्दा है। नेशनल  क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक साल 2001 से 2020 के बीच जादू-टोना के शक में कुल 590 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें