फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: स्कूली छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जमशेदपुर।

सार

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद परिवार ने उससे पूछताछ की, तब उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित के परिवार द्वारा कदमा पुलिस थाने में दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी स्कूल के 40 वर्षीय शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद परिवार ने उससे पूछताछ की, तब उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित के परिवार द्वारा कदमा पुलिस थाने में दर्ज करायी गई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया है, जिसमें पिछले सप्ताह किया गया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।

शिकायत में लड़के ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने उसकी बात नहीं माने जाने पर उसे (लड़के) और उसकी बहन को फेल करने की धमकी दी थी।
कदमा पुलिस थाने के प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें