फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दिल्ली में बैठक के बाद लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री, नाराज पांचों विधायक नहीं दिखे साथ

Thu, 29 Jan 2026 10:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: Ranchi News: दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष, मंत्री और अधिकांश विधायक रांची लौटे, लेकिन नाराज पांच विधायक साथ नहीं दिखे। बैठक में संगठन, मनरेगा और एसआईआर पर रणनीति बनी और असंतोष के मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
दिल्ली से रांची लौटने पर मीडिया से बात करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश केशव महतो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस आलाकमान के साथ दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री और अधिकांश विधायक गुरुवार देर शाम रांची लौट आए। हालांकि, इस दौरान पार्टी के पांचों नाराज विधायक उनके साथ नजर नहीं आए, जिससे प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

 
आलाकमान के साथ अहम बैठक
दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई। इसे झारखंड कांग्रेस के संगठनात्मक भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
 
रणनीति और दिशा-निर्देशों पर चर्चा
रांची लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से पार्टी को स्पष्ट और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम, एसआईआर सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand: अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी का आयोजन, CM हेमंत सोरेन बोले- हर वर्ग को आगे बढ़ाने वाला हो झारखंड का बजट
 
नाराज विधायकों को लेकर स्थिति स्पष्ट
पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांचों विधायक मंत्रियों के कामकाज से नाराज नहीं थे। उनके अनुसार, विधायकों ने संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उपेक्षा से जुड़े मुद्दे आलाकमान के समक्ष रखे, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से सुना है।
विज्ञापन

 
आगे की सियासी गतिविधियों के संकेत
हाल के दिनों में विधायकों और मंत्रियों के बीच समन्वय की कमी को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं। पांच विधायकों के दिल्ली जाकर अपनी नाराजगी जाहिर करने की खबरों से सियासी हलचल बढ़ी थी। सूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का रांची दौरा संभव है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन और जनहित के प्रयासों पर आलाकमान ने संतोष जताया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें