फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एमएमडीआर बिल और एसआईआर पर आंदोलन की तैयारी में राजद, रांची में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Tue, 29 Sep 2026 07:32 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एमएमडीआर बिल और एसआईआर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने आरोपों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जरूरत पड़ने पर आंदोलन का विस्तार करने का फैसला लिया। संगठन को पंचायत से राज्य स्तर तक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
राजद कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल अब एमएमडीआर बिल और विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ राज्य और केंद्र से जुड़े कई जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक एमएमडीआर को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आपत्ति जताई गई। इसके अलावा एसआईआर के दौरान कथित गड़बड़ियों, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने और एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को परेशान किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया। आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों को संगठन विस्तार और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता?: पहली बार झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं, उपचुनाव की चर्चा तेज

बैठक में तय किया गया कि जरूरत पड़ने पर एमएमडीआर बिल, एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें