फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जेटीईटी अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कराने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Nov 2026 07:06 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

JTET-2026 परीक्षा में तकनीकी और मानवीय त्रुटियों से परेशान अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने विधायक सोमेश सोरेन को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने जल्द बैठक कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
जेटेट अभ्यर्थी झामुमो विधायक को ज्ञापन देते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JTET-2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों के सामने आई विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को घाटशिला विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोमेश सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में हस्तक्षेप कराने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि JTET-2026 परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कई तकनीकी और मानवीय त्रुटियों का सामना करना पड़ा। इनमें ओएमआर शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज अंकित नहीं हो पाना, प्रवेश पत्र में गड़बड़ियां और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं। संघ का कहना है कि इन त्रुटियों का असर अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम और भविष्य पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढे़ं: 299 साल की हुई गुलाबी नगरी जयपुर, 300वें वर्ष में प्रवेश पर शहरभर में होंगे भव्य आयोजन

संघ के प्रतिनिधियों ने विधायक सोमेश सोरेन से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकृष्ट कराएं और आवश्यक कार्रवाई की पहल करें, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को तकनीकी या मानवीय गलतियों का खामियाजा न भुगतना पड़े।

विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर जल्द ही झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से समझकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

संघ ने मांग की है कि ओएमआर शीट की बुकलेट सीरीज, प्रवेश पत्र और आवेदन फॉर्म से संबंधित सभी त्रुटियों का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी के भविष्य के साथ अन्याय न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें