फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी, प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

Tue, 17 Nov 2026 06:42 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी बकाया वेतन, वेतन कटौती की जांच और अन्य मांगों को लेकर 18 नवंबर की रात आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। संघ ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

 

विज्ञापन
108 एम्बुलेंस कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी 18 नवंबर की रात आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर के कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा फरवरी 2025 से कथित तौर पर की जा रही मनमानी वेतन कटौती की जांच, बकाया राशि की वापसी और संदिग्ध वेतन भुगतान दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी लंबित है।

संघ ने खराब एम्बुलेंस के नाम पर सरकारी राशि का भुगतान, फर्जी केस आईडी बनाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव डालने और एम्बुलेंस की मरम्मत के लिए कर्मचारियों से निजी पैसे खर्च कराने जैसे मामलों को भी उठाया है।

विज्ञापन


पढ़ें: भूषण बाड़ा मामले में झामुमो ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- दोषी को सजा मिले और निर्दोष न फंसे

नीरज तिवारी ने बताया कि संघ इससे पहले भी कई बार आंदोलन कर चुका है। हर बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता में छठ पूजा तक मांगों का समाधान करने का भरोसा दिया गया था। हालांकि, तय समय सीमा बीतने के बाद भी वेतन भुगतान समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

संघ का कहना है कि अब कर्मचारी केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। मांगों पर ठोस कार्रवाई और उनका वास्तविक समाधान होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 18 नवंबर को धुर्वा स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और सचिवों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की रूपरेखा और कर्मचारियों की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी। संघ ने राज्य के सभी 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें