फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जमशेदपुर में 31 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 नवंबर को, डीएसई कार्यालय में होगा सत्यापन

Sun, 15 Nov 2026 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पूर्वी सिंहभूम में सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 31 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 नवंबर को होगी। इनमें गणित-विज्ञान के चार नए अनुशंसित अभ्यर्थी और 27 पूर्व चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। डीएसई कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी गई है। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के संशोधित और अतिरिक्त परीक्षाफल के आधार पर चयनित 31 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 नवंबर  को होगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग बिष्टुपुर स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय के सभागार में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की श्रेणियां और चयन आधार
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार काउंसलिंग में 31 अभ्यर्थियों को दो श्रेणियों में बुलाया गया है। इनमें कक्षा छह से आठ के गणित एवं विज्ञान विषय के लिए चार नव-अनुशंसित अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनके नाम तपन कुमार मलिक, भीम प्रसाद शर्मा, बीथिका मंडल और अर्जुन महतो हैं। वहीं दूसरी श्रेणी में अतिरिक्त परीक्षाफल जारी होने के बाद जिला या आरक्षण कोटि में बदलाव वाले 27 पूर्व चयनित अभ्यर्थियों को रखा गया है। इन सभी अभ्यर्थियों को दोबारा काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों की सूची, जांच-पत्रक का प्रारूप और हेल्पलाइन की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jamshedpur.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है।

दस्तावेज की जांच और सख्त नियम
प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित जांच-पत्रक अपनी ही लिखावट में भरना होगा। लिखावट में किसी भी प्रकार की अशुद्धि या गलती होने पर जांच-पत्रक स्वीकार नहीं किया जाएगा। सत्यापन के दौरान यदि कोई अभिलेख या दी गई सूचना गलत पाई जाती है, तो जिला शिक्षा स्थापना समिति संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए आवश्यक अभिलेख
अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। इनमें मैट्रिक, इंटर, स्नातक, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण तथा जेटेट के अंक-पत्र व उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित संस्थान की मान्यता का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा। आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों को पिता के नाम से निर्गत जाति प्रमाण-पत्र और 02 जून 2016 के बाद का निर्गत स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र लाना होगा। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र जरूरी है। पारा शिक्षक कोटि के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में अनुभव और स्वच्छता प्रमाण-पत्र, परीक्षा का मूल प्रवेश-पत्र तथा तीन हाल ही में खिंचवाई गई ब्लैक एंड व्हाइट पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें