फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 40 लाख के आभूषण चोरी का खुलासा, किशोर समेत तीन गिरफ्तार; लाखों का माल भी बरामद

Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के बोकारो जिले की डीवीसी कॉलोनी में 40 लाख रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये नकद चोरी के मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर सोने के कड़े, कंगन, चूड़ियां, अंगूठियां और अन्य जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी में हुई करीब 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की भीषण चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले की जांच कर रही विशेष पुलिस टीम ने एक किशोर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने के चोरी हुए आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चुकी है। बेरमो अंचल के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने बुधवार को इस सफलता की जानकारी दी।
विज्ञापन


चोरी गए आभूषणों की बरामदगी
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को डीवीसी कॉलोनी स्थित क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। चोर क्वार्टर से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चुराकर ले गए थे। इस संबंध में चंद्रपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: जेएपी के 91 कर्मचारियों को मिलेगा पांच साल का बकाया वेतन, इंक्रीमेंट भी देना होगा
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में कमला माता मंदिर पहाड़ी से बिरसा बस्ती निवासी 26 वर्षीय रोहित कुमार और 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चांदी के कुछ सामान और 5,500 रुपये नकद बरामद हुए थे। दोनों आरोपितों को 30 सितंबर को अदालत में पेश किया गया था।

छापेमारी में सफलता
पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। इसी कड़ी में मंगलवार को छापेमारी कर दो युवकों और एक किशोर को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों में बेरमो के पश्चिम पल्ली निवासी 19 वर्षीय मो दानिश और चंद्रपुरा के संडे मार्केट निवासी 19 वर्षीय साहिल उर्फ कारू शामिल हैं। पुलिस ने किशोर की पहचान गुप्त रखी है। बुधवार को पुलिस ने दोनों बालिग युवकों की परेड भी कराई।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने के चार कड़े, 11 कंगन, 24 चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, 17 अंगूठियां, तीन गले के हार और 13 जोड़ी कान के झुमके समेत अन्य आभूषण बरामद किए। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें