फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लोहरदगा में छात्रा की मौत की जांच करने पहुंची टीम, अभिभावकों ने खोली विद्यालय प्रबंधन की पोल

Wed, 14 Oct 2026 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

लोहरदगा के किस्को स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रा सुनीता कुमारी की मौत की जांच के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची। अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की। अभिभावकों ने बच्चों से मिलने और बीमारी की जानकारी देने में लापरवाही के आरोप लगाए।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किस्को स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रा सुनीता कुमारी की मौत के मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम बुधवार को विद्यालय पहुंची। जांच दल ने विद्यालय की वार्डन, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

जांच टीम ने की पूछताछ, छात्राओं के स्वास्थ्य की भी जांच

विज्ञापन

विशेष जांच दल में एसडीओ अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास और सीओ अजय कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में संबंधित कर्मियों के बयान दर्ज किए और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इसी दौरान विद्यालय की कई छात्राएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किस्को पहुंचीं। वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनके सैंपल भी एकत्रित किए।

अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप
जांच टीम के विद्यालय पहुंचने की सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बीमार छात्राओं के अभिभावकों को परिसर में बुलाया। इस दौरान कई अभिभावक विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर बैठे नजर आए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

अभिभावकों का कहना था कि उन्हें महीने में केवल दो रविवार को ही अपने बच्चों से मिलने की अनुमति दी जाती है। बच्चों के बीमार होने पर भी प्रबंधन की ओर से उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी जाती। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर बच्चों से बात करने की अनुमति नहीं मिलती।

अभिभावकों के अनुसार, बुधवार को जांच टीम के पहुंचने के बाद ही विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बुलाया था। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं के साथ शोषण और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों की जांच के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें