फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चैंबर चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन दोनों टीमों का शक्ति प्रदर्शन, व्यापारियों से मांगा जीत का समर्थन

Sat, 12 Sep 2026 12:22 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव का प्रचार अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन टीम तुलसी पटेल और टीम मुकेश अग्रवाल ने परिचय सम्मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। अब 13 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में मतदान होगा।
 
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रचार अभियान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रचार के अंतिम दिन दोनों प्रमुख टीमों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए परिचय सम्मेलन आयोजित किया। टीम तुलसी पटेल की ओर से स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया गया, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल ने रांची क्लब में अपने प्रत्याशियों का परिचय कराया। चुनाव में मुख्य मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों टीमों ने पिछले कई दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया और अपनी-अपनी जीत का दावा किया। परिचय सम्मेलन में पहुंचे व्यापार जगत के नामी-गिरामी लोगों ने राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में व्यापार में हो रही परेशानियों से अवगत कराया। राज्य और केंद्र सरकार के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान करने पर चर्चा हुई।

व्यापारियों ने एकजुटता पर दिया जोर
व्यापारियों ने कहा, 'जब तक हम लोग एकजुट और सशक्त नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार हम व्यापारियों की समस्याओं को नहीं सुनेगी।' ऐसे में इस बार के चुनाव में व्यापारियों को एकजुटता दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन


टीम तुलसी पटेल ने किया प्रत्याशियों का परिचय
स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित टीम तुलसी के परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापार जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान टीम के प्रत्याशियों का परिचय कराया गया। टीम में तुलसी पटेल के साथ आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष कुमार सर्राफ, मनीषा गोइंका, नवजोत अलंग, पूजा डागा, राहुल साबू, राम बंगार, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, साहित्य पावन, विकास जाजोरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। कार्यक्रम में नवीन अग्रवाल ने कहा कि टीम तुलसी में पुराने और अनुभवी प्रत्याशियों का मजबूत संयोजन है। अनुभवी उम्मीदवारों के साथ नई ऊर्जा का समावेश टीम को मजबूती देता है। उन्होंने दावा किया कि टीम की जीत सुनिश्चित है।

ये भी पढ़ें-  झारखंड: जंगल में मिली महिला की सिर कटी लाश, 100 मीटर दूर बोरे में मिला सिर; हिरासत में बॉयफ्रेंड

टीम मुकेश अग्रवाल ने भी किया शक्ति प्रदर्शन
इधर, रांची क्लब में टीम मुकेश अग्रवाल ने भी अपने प्रत्याशियों के साथ परिचय सम्मेलन किया। टीम के सदस्यों ने व्यापारियों से समर्थन की अपील करते हुए चुनाव में जीत का दावा किया। टीम में पौरुष जैन, निधि झुनझुनवाला, अमित किशोर अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, आस्था किरण, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, सीए राजकुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन और माला कुजूर समेत अन्य प्रत्याशी शामिल रहे।
विज्ञापन


13 सितंबर को होगा मतदान
प्रचार अभियान समाप्त होने के साथ ही अब प्रत्याशी मतदान की तैयारी में जुट गए हैं। 13 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में मतदान होना है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस चुनाव में तीन टीमें हैं। लेकिन मुकाबला दो टीमों के बीच होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें