फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: प्रिंस खान गैंग के तीन बदमाश ढेर, कई घायल; तलाशी अभियान तेज

Mon, 16 Mar 2026 11:06 AM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बैरागढ़ इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी मारे गए, जबकि कई घायल हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया, प्रिंस खान की तलाश जारी है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात अपराधी प्रिंस खान को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस लगातार राज्य के कई जिलों में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार तड़के रांची पुलिस और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे बैरागढ़ इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर हो गए।

मुठभेड़ के दौरान अपराधी विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि भागने के दौरान अफजल उर्फ अमन घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन


पढे़ं: चतरा में 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन, महुआ चुनने गई महिलाओं को दिखा, पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रिंस खान ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जयहिंद फार्मा के दुकानदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा हजारीबाग में एक सोना-चांदी की दुकान के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें