फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: नीट पेपर लीक पर आज कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव, रांची में अलर्ट! वाटर कैनन भी तैनात

Thu, 23 Jul 2026 10:16 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: नीट पेपर लीक और भर्ती घोटालों को लेकर रांची में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के प्रदर्शन के अगले दिन कांग्रेस आज प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी, जिसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक और जेपीएससी भर्ती घोटाले को लेकर झारखंड की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा ने जेपीएससी और कथित भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था। अब इसके जवाब में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। दोनों प्रमुख दलों के आमने-सामने आने की स्थिति को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय के बाहर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय और उसके आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड रिस्पांस टीम और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

वाटर कैनन, दमकल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था
प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर वाटर कैनन, अग्निशमन वाहन और अन्य सुरक्षा संसाधन तैनात किए गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन


हरमू मैदान से निकलेगा कांग्रेस का मार्च
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पहले हरमू मैदान में एकत्र होंगे। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि वह छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों, विशेषकर नीट पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार बढ़ते राजनीतिक टकराव ने झारखंड की सियासत को गरमा दिया है। भाजपा जहां कांग्रेस सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस केंद्र सरकार को नीट पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर घेर रही है। ऐसे में दोनों दलों के विरोध-प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बीच सड़क युवक को मारी गोली! मामूली विवाद के बाद फायरिंग; शराब कारोबार का भी जुड़ रहा कनेक्शन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
रांची जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें