झारखंड के हटिया से चलकर पटना पहुंचने वाली हटिया-पटना ट्रेन का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन नौ नवंबर से सप्ताह में तीन दिन स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हटिया-पटना ट्रेन (नंबर-08622-08621) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
जानकारी के मुताबिक, हटिया से 22:10 मिनट पर यह ट्रेन चलेगी और 22:25 पर रांची पहुंचेगी। इसके बाद मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह होते हुए यह 13:15 मिनट पर पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से 10 नवंबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यह ट्रेन चलेगी और रांची तक की दूरी तय करेगी।
छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज से
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आज यानी सात नवंबर से छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी शुरू करने जा रहा है। सिकंदराबाद-बलिया छठ स्पेशल ट्रेन (07051) रविवार को सिंकदराबाद से चलकर रात 11:35 पर हटिया पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन रांची पहुंचेगी, इसके बाद यह पटना के लिए प्रस्थान करेगी।