फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, एनएसजी कमांडो सहित दो की मौत

Fri, 05 Nov 2021 08:45 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
विज्ञापन
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड के चाईबासा में भीषण सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा गुरुवार की रात तब हुआ जब 31 वर्षीय एनएसजी कमांडो पोरेश बिरुली अपने रिश्ते के भाई 21 वर्षीय राजा तिउ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बे में दिवाली मनाने गए थे।

विज्ञापन


चाईबासा सदर के उप अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप खल्को ने बताया कि रेलवे उपरगामी सेतु पर तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बिरुली की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिरुली वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में लगी टीम के सदस्य थे और तीन दिन की छुट्टी पर दिवाली मनाने आए थे।

एसडीपीओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें