फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज में हादसा; दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर समेत दो की मौत

Tue, 01 Apr 2025 07:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

देश में तीन दिन के अंदर दूसरा रेल हादसा हुआ है। मंगलवार को झारखंड में दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद आग लगने की भी खबर है। अब तक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के साहेबगंज जिले में मंगलवार तड़के दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बिजली कंपनी एनटीपीसी की ओर से संचालित दो ट्रेनों के बीच टक्कर बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास सुबह करीब तीन बजे हुई। जिस ट्रैक पर यह दुर्घटना हुई, वह भी एनटीपीसी के स्वामित्व में है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से इसके बिजली संयंत्रों में कोयला परिवहन के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन


घटना सुबह 3:30 बजे के आसपास हुई
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 3:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

यह भी पढ़ें- New Rules April 1st 2025: एटीएम से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ

विज्ञापन

दोनों मालगाड़ियों के चालक मारे गए
साहेबगंज के उप-मंडल पुलिस अधिकारी किशोर तिर्की ने पीटीआई को बताया, 'आमने-सामने की टक्कर में दोनों मालगाड़ियों के चालक मारे गए।' पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने कहा, 'मालगाड़ी और ट्रैक दोनों एनटीपीसी के हैं। इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।' जिस लाइन पर यह दुर्घटना हुई, वह बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का पावर प्लांट से जोड़ती है।

मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : Amar Ujala
दो लोको पायलट की मौके पर ही मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई। दोनों गाड़ियां बेपटरी हो गई। एक का तो इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले रविवार को ओडिशा से बड़ा रेल हादसा हुआ था। यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ था। ट्रेन संख्या 12251 बंगलूरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई थी, जबकि सात यात्री घायल भी हुए थे। एक अधिकारी ने बताया था कि रविवार को ओडिशा के कटक जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। सुबह 11.54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में एसएमवीटी बंगलूरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।

मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : Amar Ujala
क्या है मामला?
दरअसल, साहिबगंज में सोमवार देर रात करीब तीन बजे दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो लोको पायलट की मौत हो गई और CISF के चार जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी उसी ट्रैक पर दूसरी मालगाड़ी आ पहुंची। इस वजह से दोनों ट्रेनों में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोकारो के निवासी अंबुज महतो और बंगाल के बीएस मॉल की मौत हो गई। घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन

मालगाड़ियों की टक्कर - फोटो : Amar Ujala
कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लग गई
टक्कर के बाद कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लग गई और कई बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें