फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामताड़ा में छापा: कोलकाता पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को दबोचा, एक साल से दे रहे थे चकमा

Mon, 14 Mar 2022 12:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चारों आरोपियों को जामताड़ा की अदालत में पेश किया गया। वहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें कोलकाता ले जाया गया।
 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सायबर अपराध और धोखाधड़ी के गढ़ बन चुके झारखंड के जामताड़ा में कोलकाता पुलिस ने छापा मारकर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी बीते एक साल से पुलिस का चकमा दे रहे थे। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने जामताड़ा में छापेमारी की। टीम ने मिहिजाम थाने की पुलिस की मदद से एक तथा जामताड़ा से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को जामताड़ा की अदालत में पेश किया गया। वहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें कोलकाता ले जाया गया।

कोलकाता पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई शनिवार देर रात की थी। रविवार को टीम चारों आरोपियों को लेकर गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिहिजाम पोखरतल्ला निवासी मनोज कुमार दास, उत्तम दास और सखी चन्द्र दास, रामु दास शामिल है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ कोलकाता के बउबाजार थाने में पिछले वर्ष 75 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। इनके खिलाफ भादंवि की धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें