पहचान जाहिर किए बिना परिजन ने कहा कि यदि कोई अपने घर पर नहीं है तो वह कहीं और हो सकता है। यह कोई वारंट नहीं है कि उन्हें उपलब्ध रहना होगा। वह दिल्ली में हैं और जल्द रांची पहुंचेंगे। उनकी तबीयत ठीक है और वह दिल्ली में अपने काम में व्यस्त थे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर मौजूद हैं। सीएम सोरेन वहां मौजूद नहीं हैं। इससे पहले ईडी ने उन्हें पत्र लिखकर कहा था कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए तारीख बताएं अन्यथा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी खुद पूछताछ के लिए उनके पास जाएगी। इस बीच सीएम ने आज ईडी को 31 जनवरी को पूछताछ के लिए समय दिया है।
विज्ञापन
वहीं, हेमंत सोरेन के घर पर नहीं मिलने पर एक परिजन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता की छवि को बिगाड़ने के लिए यह कहानी गढ़ी गई है। यह राजनीतिक प्रतिशोध है। घर में नहीं होने का मतलब भागना नहीं है।
पहचान जाहिर किए बिना परिजन ने कहा कि यदि कोई अपने घर पर नहीं है तो वह कहीं और हो सकता है। यह कोई वारंट नहीं है कि उन्हें उपलब्ध रहना होगा। वह दिल्ली में हैं और जल्द रांची पहुंचेंगे। उनकी तबीयत ठीक है और वह दिल्ली में अपने काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईडी से बार-बार संवाद करने और 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे अपना बयान दर्ज कराने की इच्छा जताने के बावजूद एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। यह हेमंत सोरेन की छवि खराब करने की कोशिश है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा को घेरा
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में आदिवासी युवा हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार और भाजपा सरकार गिराने की साजिश रच रही है... तमाम राजनीतिक कोशिशों के बाद अब केंद्र और भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं।