फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस ने जब्त किया ओडिशा से आ रहा 50 लाख रुपये कीमत का गांजा, छह तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 06:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिमडेगा

सार

नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता पाई। पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा जब्त किया और छह लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने करीब 50 किलो गांजा जब्त किया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। ये तस्कर एक कार में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्स तबरेज ने बताया कि हमें खुफिया सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से गांजे की बड़ी खेप आने वाली है। गिरदा ओपी क्षेत्र में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर रोकी गई। कार रोकते ही उसमें सवार सभी छह लोग कार से उतरकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। 

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओडिशा के गजपति जिले के रहने वाले सुधाकर नायक, क्लेमेंट नायक, दीपक बेहरा, पंकज नायक, अजय नायक और सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले प्रदीप दास के रूप में हुई है। इन लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि ये लोग गांजे की इस खेप कोडरमा पहुंचाने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें