फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: 'बैग में बम है क्या' बोलना पड़ा भारी, यात्री को रोक लिया, नहीं जाने दिया दिल्ली

Thu, 21 Jan 2021 06:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कई बार गुस्से में कुछ बातें मुंह से अचानक निकल जाती हैं, जिन पर बाद में काफी अफसोस होता है। शायद कुछ ऐसा ही हाल रांची एयरपोर्ट पर एक मुसाफिर का हुआ। दरअसल, लगेज चेकिंग में देर होने पर वह मुसाफिर भड़क गया। गुस्से में उसने पूछ लिया, 'बैग में बम है क्या?' इतना सुनते ही एयरपोर्ट का स्टाफ हरकत में आ गया और उन्होंने मुसाफिर को हिरासत में ले लिया। वहीं, पांच घंटे तक जांच-पड़ताल करने के बाद भी फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार (19 जनवरी) को करीब पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी के चलते लगेज चेकिंग में देर हो रही थी। इससे मुसाफिर काफी परेशान थे। इस बीच जमशेदपुर निवासी सिद्धांत कुमार ने स्पाइसजेट बैगेज स्क्रीनिंग के पास गुस्से में पूछ लिया कि बैग में बम है क्या? यह सुनते ही एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। वहीं, सिद्धांत को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही, दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार स्पाइसजेट के विमान को भी रोक दिया गया। 

विमान से उतारे गए सभी मुसाफिर

बताया जा रहा है कि बम की बात सुनने के बाद एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। साथ ही, विमान में बैठ चुके 158 यात्रियों, पायलट और क्रू मेंबर को भी उतार लिया गया। इसके बाद पूरे विमान की एक बार फिर जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चलती रही। ऐसे में सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दोपहर दो बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन

मुसाफिर को नहीं जाने दिया गया दिल्ली

पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत कुमार स्पाइसजेट की फ्लाइट में चढ़ने वाला अंतिम यात्री था। साढ़े आठ बजे तक उसका लगेज चेक नहीं हुआ था, जिससे परेशान होकर उसने बम वाली बात कह दी। इसके बाद सिद्धांत से पूछताछ की गई और बाद में उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। हालांकि, उसे फ्लाइट से दिल्ली नहीं जाने दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें