फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हेमंत सोरेन से मिले नीतीश, विपक्षी एकता पर एक घंटे तक चर्चा; बोले- लोकसभा चुनाव में दिखेगा इसका असर

Wed, 10 May 2023 08:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

नीतीश कुमार ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, हमारी बातचीत विपक्षी एकता बनाने पर केंद्रित रही और चर्चा का परिणाम आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने झारखंड समकक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कुमार ने बताया कि उनकी बातचीत 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष को एकजुट बनाने पर केंद्रित थी। नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सोरेन के आवास पर करीब एक घंटे तक चर्चा की।

विज्ञापन

हेमंत सोरेन, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
2024 में दिखेगा चर्चा का परिणाम
कुमार ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, हमारी बातचीत विपक्षी एकता बनाने पर केंद्रित रही और चर्चा का परिणाम आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा। जद (यू) नेता कुमार ने कहा, हम इतिहास बदलने के लिए केंद्र के प्रयासों का विरोध करेंगे। हम हिंदू-मुस्लिम एकता को भी बहाल करेंगे। इस बैठक को 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए सभी गैर-राजग (एनडीए) दलों को एक साथ लाने के कुमार के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। 
 

बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विपक्षी एकता अभियान के तहत कई स्थानों का कर चुके दौरा
पिछले साल भाजपा से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लेते हुए अपने 'विपक्षी एकता अभियान' के तहत कई स्थानों का दौरा किया है और विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात की है।
 

नीतीश कुमार, ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : गेट्टी इमेज
नवीन, ममता, अखिलेश और मल्लिकार्जुन से भी कर चुके मुलाकात
इससे पहले कुमार ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद नेता नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में उनके आवास पर मुलाकात की और उनके साथ एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी बातचीत की थी। कुमार और यादव ने अप्रैल में राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी और भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने का संकल्प लिया था।
 
विज्ञापन

नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा नहीं...
जदयू नेता ने राकांपा प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत अन्य के साथ बैठकें कीं थीं। कुमार कहते रहे हैं कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है लेकिन वह केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के खिलाफ विपक्षी एकता कायम करने में सकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर आशान्वित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें