फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Violence: रांची हिंसा मामले में सीएम सोरेन दिए जांच के आदेश, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही यह बात

Sat, 11 Jun 2022 07:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि नागरिक और पुलिस अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 'बाहरी ताकतों' के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची में हुई हिंसा की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। सीएम ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कुछ 'अवसरवादी ताकतों' ने राज्य की राजधानी रांची में 'संगठित' तरीके से शांति भंग करने की साजिश रची। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता के अधिकारी की ओर जारी बयान में कहा गया कि राज्य के शांतिप्रिय लोग उन्हें नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

हिंसा में दो की मौत, दो दर्जन लोग घायल
अधिकारियों ने कहा कि पलामू, चतरा और पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन, रांची में हुई हिंसा के बाद से अलर्ट पर हैं। रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम दो दर्ज दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी का आदेश

पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि नागरिक और पुलिस अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 'बाहरी ताकतों' के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश जारी किया गया है। 

'रेडी टू मूव' मोड पर रहें अधिकारी
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर चतरा के संवेदनशील इलाकों में दंगा रोधी बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा बलों को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए 'रेडी टू मूव' (चलने के लिए तैयार) मोड पर रहने को कहा है। 

उन्होंने कहा कि इस्पात शहर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त देज कर दी गई है। 

एक टीवी कार्यक्रम के दौरान निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी जिसको लेकर शुक्रवार को रांची में हिंस विरोद प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें