फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज

Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Hemant Soren - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया जाएगा और नए मंत्रियों को रांची के राजभवन में दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले 24 जनवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरें थीं लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस से तीन सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में आठ नए मंत्री राजभवन में मंगलवार को आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ ले सकते हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर 2019 को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी।  81 सदस्यीय विधानसभा में जहां महागठबंधन ने बहुमत से ज्यादा 47 सीटें जीतीं तो वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, डीएमके नेता स्टालिन और सीपीआई के नेता डी राजा शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें