भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में आज चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा एक बार फिर से झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में आज चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा एक बार फिर से झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट साझा करते हुए माजी पर बिना कोई कागज दिए लोन लेने का आराप लगाया है।
विज्ञापन
क्या है निशिकांत दुबे का आरोप
निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड में लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा, झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई होने वाली राज्य सभा सदस्य महुआ जी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपये बिना किसी कागज के लोन दे दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार...