वसूली और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के एक मामले में एनआईए ने बुधवार को झारखंड में 14 स्थानों पर छापेमापी की और कुछ दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किए।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाई एजेंसी ने वसूली और लातेहार में सरकारी काम में बाधा से संबंधित साजिश के एक मामले में की। अधिकारी ने बताया कि ये छापेमारी रांची, लातेहार और छत्र समेत 14 स्थानों पर की गईं।
विज्ञापन
यह मामला लातेहार में तेतरियाखड कोलियरी में सरकारी कार्यों में बाधा और जबरन वसूली के लिए साजिश व आतंकवादी कृत्यों के संबंध में पिछले साल दिसंबर में दर्ज हुआ था। वहीं, एनआईए ने इस मामले में मार्च में फिर से केस दर्ज किया था और 17 आरोपियों के खिलाफ अगस्त में आरोपपत्र दायर किया था।
अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। मामले में कार्रवाई अभी जारी रहेगी।